फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is mourning among the family after Naseem's death

Meerut News: नसीम की मौत के बाद परिजनों में पसरा मातम

Fri, 04 Oct 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
There is mourning among the family after Naseem's death
रामलीला मंचन में राम सीता के विवाह की रस्म अदायगी हुई पूरी। आयोजक
सरधना। कस्बे के मोहल्ला मंड़ी चमारान युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया। हादसे में घायल पत्नी नफीसा व दस वर्षीय बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी नसीम पुत्र करीमु पत्नी नफीसा व दो बच्चों समद (8) व सना (10) के साथ बुढ़ाना ट्रैक्टर में सवार होकर शादी में शामिल हो गए थे। लौटते समय गांव बिटावदा मुजफ्फरनगर के पास पिकअप व ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद नसीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी नफीसा व बेटा समद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नसीम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नसीम ट्रैक्टर से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से सभी की आंखें नम हैं। परिजनों को रोकर बुरा हाल है। बताया कि पत्नी को पति नसीम की मौत की खबर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed