फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is less staff, hands raised in providing security to VVIP

Meerut News: कम है स्टाफ, वीवीआईपी को सुरक्षा देने में खड़े किए हाथ

Fri, 24 Mar 2023 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Mar 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
There is less staff, hands raised in providing security to VVIP
मेरठ। शहर का वीवीआईपी इलाका सिविल लाइन। यहां पुलिस-प्रशासन और न्यायाधीश के आवास से लेकर सर्किट हाउस में आने वाले मंत्री तक की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस पर है। अब वीवीआईपी की देखरेख करन पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। अतिसंवेदनशील और वीवीआईपी क्षेत्र का हवाला देते हुए फोर्स को बढ़ाने की मांग रखी है। एसएसपी को इस बाबत इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट भेजी है, ताकि फोर्स की कमी दूर होने से कानून व्यवस्था का सही ढंग से पालन हो सके।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने फोर्स की कमी का हवाला देकर कई बार अधिकारियों से मौखिक रूप से कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पत्राचार से इसका हल निकाला है। सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर विशंबर गंगवार ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके थाने में 22 हेड कांस्टेबल जबकि 48 कांस्टेबल है। उन्होंने हवाला दिया कि चौकी हाशिमपुरा और सूरजकुंड अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है। कचहरी चौकी में आए दिन गंभीर पराधों में संल्प्ति अपराधी भी कोर्ट में पेश होने के लिए आते है। रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों और संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है। क्षेत्र में सर्किट हाउस भी होने के चलते वीवीआईपी और वीआईपी भी आते रहतें है। जिस कारण थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो जाता है। उन्होंने मांग रखी कि दो हेड कांस्टेबल और 58 कांस्टेबल को थाने में तैनात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed