फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There are seven path also

Meerut News: नमो भारत के सात और कॉरिडोर हैं प्रस्तावित

Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
There are seven path also
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के 82.15 किमी लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन रविवार को हो गया। इसी के साथ दिल्ली से आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हुए सात और कॉरिडोर भी प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दस सालों में ये कॉरिडोर जमीन पर उतर सकते हैं। इससे अत्याधुनिक परिवहन की सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

आधुनिक और बेहतर परिवहन सेवा के तौर पर आने वाले समय में नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार संभव है। इसे दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए अलवर तक तथा दिल्ली से पानीपत तक शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल कॉरीडोर, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरीडोर का भी प्रस्ताव बना हुआ है। एनसीआरटीसी के मुताबिक फेस प्रथम में दिल्ली गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर शुरू किया गया है। ये प्रस्ताव अभी किस स्तर पर हैं इसका परीक्षण किया जा रहा है। अन्य कॉरिडोर के लिए भी प्रस्ताव आए हैं। ऐसा होने पर न केवल आवागमन आसान हो जाएगा बल्कि सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed