फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Then Mamta became cruel: Abandoned the newborn on the road, he died in the cold.

Meerut News: सीएचसी में नवजात बच्चा चोरी का प्रयास करने वाली आरोपी महिला को जेल भेजा

Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Then Mamta became cruel: Abandoned the newborn on the road, he died in the cold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना पुलिस ने नवजात बच्चा चोरी करने का प्रयास करने वाली आरोपी महिला रेशमा निवासी हर्रा को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। यह घटना सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में हुई। जहां आरोपी महिला ने नवजात बच्ची को चोरी करने का प्रयास किया था।
दौराला ब्लॉक के गांव दादरी निवासी सौरभ की पत्नी पिंकी 31 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरधना में भर्ती हुई थीं। ऑपरेशन के बाद उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। एक महिला अस्पताल के ओटी वार्ड में पहुंची और खुद को मरीजों के परिजन में शामिल कर लिया। महिला ने कुछ समय के लिए नवजात को गोद में लिया और उसको खिलाया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह फिर लौट आई और बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान परिवार ने उसे देख लिया और मौके से दबोच लिया। घटना की शिकायत पर थाना सरधना पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान रेशमा पत्नी आसिफ निवासी हर्रा सरुरपुर के रूप में की। मंगलवार को पुलिस ने सौरभ की ओर से आरोपी रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहें और किसी भी अजनबी या संदिग्ध व्यक्ति को नवजात शिशु के पास न आने दें। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-------------------
पहले भेजा था शांतिभंग के आरोप में फिर...
पुलिस ने मौके से पकड़ने के बाद आरोपी महिला को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिली और कहा कि वह अपनी ओर से शिकायत दें। इसके बाद पुलिस को शिकायत मिली और फिर उसके खिलाफ बच्चा चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed