{"_id":"690a69f0f7c8dca4b7061585","slug":"then-mamta-became-cruel-abandoned-the-newborn-on-the-road-he-died-in-the-cold-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1019640-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सरताज हत्याकांड में शिनाख्त के लिए बेटे और भाई के लिए डीएनए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सरताज हत्याकांड में शिनाख्त के लिए बेटे और भाई के लिए डीएनए सैंपल
Wed, 05 Nov 2025 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोरा के हिस्ट्रीशीटर सरताज की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोमवार को उसके बेटे जैद का सैंपल लिया है। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर के भाई वकील का सैंपल लिया गया था। अब सरताज समेत तीनों के सैंपल को डीएनए जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजकर मैच कराएगी। घटना को करीब एक माह हो गया है और हत्याकांड में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि परिजन कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बना रहे है।
दरअसल, जिसोरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज की 14 अक्तूबर को हत्या कर शव सिंभावली थानाक्षेत्र के गावं शरीकपुर के जंगल में फेंक दिया था। परिजन ने शव की पहचान कपड़ों से करते हुए गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी मुंडाली राम गोपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस को संदेह है कि वह सरताज का ही है। हालांकि परिजन ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त सरताज के रूप में की है। लेकिन पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसलिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए के लिए सरताज के सैंपल घटना के दौरान ही ले लिए थे। पिछले सप्ताह सरताज के भाई वकील अहमद का भी सैंपल लिया जा चुका है। सोमवार को सरताज के बेटे जैद का सैंपल लिया गया है। तीनों सैंपल का मिलान किया जाएगा। इससे शव कही पहचान को लेकर संदेह दूर हो जाए।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि शव से लिए डीएनए नमूने और सरताज के भाई व बेटे के लिए गए है। अब नमूनों को डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब निवाड़ी, गाजियाबाद भेजा जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी भी अभी इसी लिए नहीं की है। शव की पहचान की पुष्टि होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -