फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft worth lakhs in three houses in Mundali; thieves make off with cash and jewelry.

Meerut News: दाल मंडी में नकली चाय और ऑल आउट रिफिल पकड़े , दो दुकानदार गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in three houses in Mundali; thieves make off with cash and jewelry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की दाल मंडी में पुलिस और स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नकली टाटा चाय और ऑल आउट रिफिल बेचने के आरोप में दो दुकानदार आशीष जैन व राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनेजर ललित कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वो अपनी टीम के साथ सदर दाल मंडी पहुंचे थे। जांच के दौरान जैन किराना स्टोर और जैन जनरल स्टोर से टाटा चाय और ऑल आउट रिफिल में नकली पैकेट बरामद हुए। दोनों दुकानदारों के पास से पुलिस ने टाटा टी के एक किलो के 44 पैकेट, 100 ग्राम के 298 और 200 ग्राम के 21 नकली पैकेट व ऑल आउट रिफिल के 632 नकली पैकेट बरामद किए है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed