{"_id":"69f76b0dd43b122a4b04d17e","slug":"theft-remains-unsolved-even-after-15-days-anger-among-traders-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105695-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती में पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात चाय के खोखे में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी। चोर खोखे को पीछे से उखाड़कर हजारों रुपये का सामान समेटकर ले गए। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
सकौती निवासी राजू का चौकी के पास चाय का खोखा है। बताया कि शनिवार रात चोरों ने खोखे को पीछे से उखाड़ दिया और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब 15 से 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। सकौती में पिछले 15 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।