{"_id":"675752ed022dfb60830e2374","slug":"theft-of-rs-10-lakh-by-uprooting-the-shutter-of-a-jewelers-shop-meerut-news-c-72-1-smrt1021-125809-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफ की दुकान का शटर उखाड़कर 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफ की दुकान का शटर उखाड़कर 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सराफ अंकुर रस्तौगी की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
शास्त्रीनगर के प्रवेश विहार निवासी अंकुर रस्तौगी ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित हुसैनी चौक पर उनकी श्रीबालाजी ज्वेलर्स के नाम से किराए की दुकान है। रविवार रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर चले गए थे। देर रात दुकान का शटर उखाड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर काउंटर और शोकेस में रखे करीब दो किलो चांदी के और करीब 45 ग्राम सोने के आभूषण व गल्ले में रखी करीब चार हजार की नकदी भी ले गए।
सोमवार सुबह 4:51 बजे दुकान मालिक ने उन्हें फोन कर चोरी होने की जानकारी दी। बदमाशों ने तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंकित रस्तौगी ने बताया कि उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें छह बदमाश चोरी करने के बाद सड़क पर भागते नजर आए। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।