फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft of lakhs in Rastogi Electric Store on Kachari Bridge, commotion

Meerut News: कचहरी पुल पर रस्तोगी इलेक्टि्रक स्टोर में लाखों की चोरी, हंगामा

Sun, 11 Aug 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs in Rastogi Electric Store on Kachari Bridge, commotion
मेरठ। कचहरी पुल पर रस्तोगी इलेक्टि्रक स्टोर में बदमाशों ने कुंबल करके लाखों रुपये चोरी कर लिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी मोहनपुरी में रहने वाले सुधीर रस्तोगी शुक्रवार रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह दस बजे सुधीर का भांजा कुशल दुकान पर पहुंचा तो देखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। काफी मिट्टी और ईंट पड़ी हुई थी। दीवार पर कुंबल हुआ था। कुशल ने इसकी जानकारी सुधीर रस्तोगी को दी। लालकुर्ती पुलिस के सामने व्यापारियों ने आए दिन हो रही चोरी की घटना को लेकर रोष प्रकट किया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने बताया कि 26 हजार रुपये कैश, 80 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के तार के बंडल चोरी करके ले गए। वहीं, रात को आग न लगे इसको लेकर कैमरे बंद करके गए हुए थे। पास में लगे कैमरे में दो बदमाश दिखाई दिए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed