फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft in two shops, attempt to break the locks of 10 shops, thief injured the shopkeeper by hitting him with a brick

दो दुकानों में चोरी, 10 दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास, चोर ने ईंट से वार कर दुकानदार को घायल किया

Thu, 05 Jun 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Theft in two shops, attempt to break the locks of 10 shops, thief injured the shopkeeper by hitting him with a brick
सचदेवा मार्किट के दुकानदार थाने पहुंच दुकानों में हुई चोरी की जानकारी देते हुए। (मवाना)
मवाना। मुख्य मार्ग पर स्थित सचदेवा प्लाजा में चोर ने एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। दो दुकानों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी व सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह एक दुकानदार मौके पर पहुंचा तो चोर ने उक्त व्यक्ति पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया और मौके से भाग गया। घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घायल ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी पप्पू उर्फ पीतम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह फलावदा रोड स्थित सचदेवा मार्केट में दुकान करता है। मंगलवार रात मार्केट में स्थित विनोद अरोडा की चाय की दुकान का ताला तोड़कर एक भगोना, एक भट्ठी, एक केतली, सनी की दुकान का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर, एक भगोना व 1400 रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इंडियन गैस एजेंसी में काम करने वाले अमित का रेहड़ा चोरी कर जब चोर सुबह 5:00 बजे मार्केट से निकल रहा था तो उसी समय पप्पू वहां पहुंच गया। पप्पू ने चोर को रोकने का प्रयास किया। चोर ने ईंट से वार कर पप्पू को घायल कर दिया और मौके से भाग गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल पप्पू को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके अलावा इसी बाजार में शवी चौधरी, मनीष, सोनू, तोकीद आदि समेत लगभग 10 दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed