{"_id":"6931bf9390c160fa0d034435","slug":"theft-in-three-shops-sparks-anger-among-traders-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110913-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
न्यू मिष्ठान भंडार की दुकान के ऊपर के हिस्से सीमेंट की जाली तोडकर खोला गया दरवाजा, जहां से दुका
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। चोरों ने बुधवार की रात मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों के ताले और एक दुकान की खिड़की तोड़कर करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर सुभाष चौक के सामने स्थित सुभाष बुक डिपो नामक दुकान में छत पर जीने का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। चोर गल्ले व मंदिर से 8-10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चंद कदम की दूरी पर स्थित अग्रवाल साइकिल स्टोर की दुकान में भी चोरों ने जीने का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब 5-6 हजार रुपये चोरी कर लिए।
झब्बर मंडी के गेट पर स्थित न्यू जैन मिष्ठान भंडार में चोर जीने का दरवाजा तोड़कर घुस गए और गल्ले और मंदिर से 15-16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। तीनों दुकानों की चोरी के संबंध में न्यू जैन मिष्ठान भंडार के मालिक अशोक कुमार जैन ने तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।