फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft from cold drink warehouse revealed, employee arrested

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम से चोरी का खुलासा, कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Theft from cold drink warehouse revealed, employee arrested
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आरकेपुरम में कोल्ड ड्रिंक कंपनी के गोदाम से नगदी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अपनी बहन का लोअर और बालों वाली टोपी पहनकर गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए 5.92 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरकेपुरम गली नंबर-6 निवासी साहिल हांडा पुत्र धर्मपाल मल्होत्रा ने कैंपा कोल्ड ड्रिंक कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले रखी है। घर से सामने ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। शनिवार सुबह आठ बजे साहिल हांडा ने गोदाम पहुंचकर शटर खोला तो बिजली सप्लाई बंद थी। बिजली सप्लाई शुरू की तो देखा कि आफिस में रखी तिजौरी खुली हुई थी और उसमें रखी करीब छह लाख की नकदी नहीं थी। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गया। सूचना पर एएसपी अंतरिक्ष जैन पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साहिल ने बताया कि 5 जुलाई को कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए उन्होंने रुपये लाकर तिजौरी में रखे थे। साहिल ने पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी गिरी,भोलू और प्रदीप शक जताते हुए तहरीर दी थी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साहिल के यहां काम करने वाले लोहियानगर के जैनपुर निवासी कर्मचारी विक्की कश्यप को गिरफ्तार किया। मूलरूप से वह मुंडाली क्षेत्र के शौल्दा गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि शुक्रवार रात वह ऑफिस के पास पहुंचा और लाइट काट दी। गेट के नीचे से अंदर गोदाम के अंदर घुस गया। रैक खोलकर देखी तो उसमें कुछ रुपये और तिजौरी की चाबी रखी थी। डीवीआर, लोअर और टोपी खेत में फेंक दी। शनिवार को भी वह रोजाना की तरह काम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed