फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft from cold drink warehouse revealed, employee arrested

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 07 Jul 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Theft from cold drink warehouse revealed, employee arrested
मेरठ। लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना ने उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे मानसिक रोगी साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपी ने उसके बाल भी काट दिए थे। उसने घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया था। इसका पता चलने पर शिक्षक ने उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed