फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft by breaking tumblers and locks in two shops

Meerut News: दो दुकानों में कुंबल और ताले तोड़कर चोरी

Sun, 11 Jan 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking tumblers and locks in two shops
दौराला - चोरी की घटना की जानकारी देता व्यापारी। स्रोत : संवाद
दौराला। सरधना रोड पर शनिवार देर रात चोरों ने भुवनेश पाठक की पेंट और संजय पाल की खल चूरी की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोरों को भागते देख चौकीदार ने शोर मचा दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दौराला निवासी भुवनेश पाठक ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद कर घर चला गया। रात में सूचना मिली कि चोर कुंबल कर उसकी दुकान से लगभग 55 हजार की नकदी और सामान चोरी करके ले गए। भुवनेश की दुकान के बराबर में गांव मछरी निवासी संजय पाल की खल चूरी की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर 17 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। चौकीदार ने चोरों को भागते हुए देखा तो शोर मचा दिया। चौकीदार ने पुलिस और दुकानदारों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चोरों की तलाश की लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़ सके। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed