फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at retired officer's house in Bhawanpur

Meerut News: भावनपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरी

Sat, 17 Jan 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Theft at retired officer's house in Bhawanpur
भावनपुर। थाना क्षेत्र के गंगासागर काॅलोनी में बीती रात तीन युवकों ने सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डाॅक्टर अविनाश कुमार के बंद मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के साथ गाजियाबाद गए डाॅक्टर के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और चार घंटे तक पूरे घर को खंगालते रहे। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर उनकी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। हालांकि जाते समय एक अन्य कैमरे में उनके हाथ में बैग दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने पास के ही इंद्रा शर्मा के मकान में भी चोरी की कोशिश की लेकिन वे वहां सफल नहीं हो सके। मकान मालिक ने घटना का सीसीटीवी फुटेज कॉलोनी के ग्रुप पर डालकर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed