{"_id":"6a56760906d45cc464058a1b","slug":"theft-at-12-farmers-tubewells-in-mavi-village-meerut-news-c-73-1-mtd1002-107943-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवी गांव में 12 किसानों के नलकूपों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवी गांव में 12 किसानों के नलकूपों में चोरी
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव मवी में सोमवार रात 12 किसानों के नलकूपों से स्टार्टर व बिजली केबिल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव मवी निवासी किसान मोमराज, जनेश्वर त्यागी, अमित त्यागी, हरेंद्र त्यागी, योगेंद्र, बिजेंद्र, विक्रम, मुकेश, टीकाराम, अभिषेक, दुष्यंत, संजय के नलकूप लगे हुए हैं। सोमवार की रात चोरों इन किसानों के नलकूपों से कुंडी व ताले तोड़कर स्टार्टर व बिजली का केबिल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे व कुंडी देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के जंगलों में तलाश की। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। उक्त किसानों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम चोरों की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -