फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Youth Brahmin Society Organization will serve the Kanwariyas.

Meerut News: कांवड़ियों की सेवा करेगा युवा ब्राह्मण समाज संगठन

Sun, 12 Jul 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The Youth Brahmin Society Organization will serve the Kanwariyas.
संगठन की बैठक में कांवड शिविर लगाने के लिए समिति का किया गठन
विज्ञापन

सम्मान एवं कोष प्रबंधन के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बीएबी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले कांवड़ शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।शिविर के संचालन एवं अंतिम रूप देने के लिए एक समिति का गठन किया गया।
इसमें अजय शर्मा को संयोजक, गणेश शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया। समिति में गिरीश पाराशर, सौरभ शर्मा और डॉ. मनोज शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता स्थायी समिति सदस्य जितेंद्र गौतम ने की। संचालन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ब्राह्मण अधिकारियों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों का समय-समय पर सम्मान करने तथा सामाजिक एवं गंभीर मुद्दों पर संगठन का पक्ष रखने के उद्देश्य से एक अन्य समिति का गठन किया। इस समिति में शैलेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, अंकुर शर्मा, ललित शर्मा और डॉ. मनोज शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की कोष समिति का भी गठन किया गया। इसमें केंद्रीय समिति की कोषाध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. मनीष शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, जितेंद्र गौतम और ललित शर्मा को समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंकुर शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, अजय शर्मा, डॉ. प्रियंक शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, राजीव कौशिक, ललित कौशिक, राजीव नरहरि, डॉ. मनोज शर्मा, श्रीकांत पांडेय, सजल शर्मा, पुनीत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed