{"_id":"6a147ea7c4834dbdd807f825","slug":"the-young-mans-condition-worsened-due-to-poisoning-his-wife-was-accused-of-poisoning-him-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107318-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जहर से युवक की हालत बिगड़ी, पत्नी पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जहर से युवक की हालत बिगड़ी, पत्नी पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर निवासी अमित को थाना पुलिस ने गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने अमित की पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है।उधर ,पुलिस का कहना है कि युवक की हालत में सुधार है।
पुलिस के अनुसार कस्बा शाहजहांपुर निवासी अमित पुत्र परमानंद का चार माह पहले ही विवाह हुआ था। पति-पत्नी के आपस में विचार भिन्न होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अमित को उसकी पत्नी ने जहर दे दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अब उसकी हालत में सुधार है। युवक के परिजनों का आरोप है कि अमित की पत्नी ने ही उसे जहर दिया है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -