{"_id":"5eed20518ebc3e42c13f94e7","slug":"the-young-man-injured-by-being-shot-in-the-lisari-gate-area-city-news-mrt4872424167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मेवगढ़ी मजीदनगर में कुछ लोग शुक्रवार देर रात बीच सड़क पर शराब पी रहे थे। इनका लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने पिटाई कर पथराव कर दिया। इस दौरान चली गोली एक युवक के पेट में जा लगी। उसे हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी सलमान गैंग का शूटर मेवगढ़ी मजीदनगर के 20 फुटा रोड पर गुलफाम समेत अन्य के साथ शराब पी रहा था। वे यहां से गुजरने वालों को गालियां दे रहे थे। मजीदनगर निवासी मुंशी पुत्र मुस्तकीम ने विरोध किया। इस पर आरोेपियों ने मुंशी की पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोग उसे बचाने आए। इस पर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली स्थानीय युवक इरशाद के पेट में जा लगी। उसे हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मोहल्ले वालों ने आरोपियों पर पथराव कर दिया। इस पर आरोपी गोली चलाते हुए भागने लगे। रास्ते में खड़े 15 वर्षीय शावेज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे पीटना दिया। जिसे देख मोहल्ले के लोग दौड़े तो एक आरोपी नाली में गिर गया। लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी गोली चलाते हुए आए और अपने साथी को ले गए। वहीं, पुलिस ने घायल शावेज और उसके भाई साजिद को जिला अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ले के लोग लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और तहरीर दी। वहीं, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।