फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wrestlers of Baghpat ruckus on highway against the film commandos 3 and warned of protest

कमांडो 3 में फिल्माए गए सीन के विरोध में हंगामा, पहलवानों ने किया हाईवे जाम, दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 04 Dec 2019 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The wrestlers of Baghpat ruckus on highway against the film commandos 3 and warned of protest
पहलवानों ने हाईवे पर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

फिल्म कमांडो 3 में फिल्माए गए कुछ सीन के खिलाफ पहलवानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। फिल्म में पहलवानों की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाकर चेतावनी दी कि यदि फिल्म से आपत्तिजनक सीन को नहीं हटाया गया तो पहलवान उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


बागपत शहर में बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित दादा महारम अखाडे़ के पहलवानों ने फिल्म में पहलवानों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर सीन को फिल्म से हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म के सीन में पहलवान जैसे गेटअप वाले एक एक्टर को छात्रा बनी कलाकार से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। पहलवानों ने इस दृश्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फिल्म कमांडो 3 के ट्रेलर में पहलवानों की गलत छवि दिखाने के लिए वह डायरेक्टर आदित्य दत्त की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदू खलीफा ने कहा कि निर्देशक ने अखाड़े को गुंडों का अड्डा और पहलवानों को अपराधियों की तरह पेश किया है। अखाड़ा एक पवित्र स्थान है और पहलवान बजरंगबली के भक्त होते हैं। पहलवानों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म से सीन को नहीं हटाया गया तो वह सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करेंगे। 

वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने पहलवानों को समझाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन चालू कराया। 

इस दौरान संजय, लाला, आशीष, जमील, सलीम, राहुल, नितिन, रजत धामा, उसमान, राजा, उमर, रितिक पंडित, सुहैल, मुरली नैन, हैप्पी धामा, सुमित धामा, अवतार, रिहान, इमरान आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed