फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman who reached the canal with the intention of suicide was counselled and sent home

आत्महत्या के इरादे से नहर पर पहुंची महिला को समझा बुझाकर घर भेजा

Thu, 24 Jul 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The woman who reached the canal with the intention of suicide was counselled and sent home
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला अपने आठ साल के पुत्र के साथ नहर पुल पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची। उधर से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने महिला के मंसूबे जान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत करते हुए घर भिजवा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी गुलिस्ता अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर मंगलवार की शाम हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल के पास पहुंची। महिला ने एक व्यक्ति से उसके पुत्र को पकड़ने के लिए कहा। गुलिस्ता का इरादा नहर में कूदकर जीवनलीला समाप्त करने का था, लेकिन उक्त व्यक्ति ने महिला के मंसूबे जानकर नहर पुल पर कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। तुरंत महिला पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने महिला को बैठाकर समझा बुझाया औा शांत करते हुए घर भिजवाया। पुलिस ने बताया कि महिला घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या करने के इरादे से यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed