{"_id":"6966750d49eed2c61f033a67","slug":"the-woman-who-came-to-sisters-in-laws-house-was-beaten-up-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111023-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बहन की ससुराल में आई महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बहन की ससुराल में आई महिला को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में अपनी बहन के मायके में आई आसमां पत्नी आबिद के साथ गांव निवासी आरोपी ने मारपीट कर दी। इसमें महिला घायल हो गई। परिजनों के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव बसी कलां निवासी पीड़िता आसमां ने तहरीर में बताया कि वह अपनी छोटी बहन के यहां गांव मुल्हेड़ा में आई थी। इसी बीच बहन के देवर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। परिजनों साथ घायल अवस्था में पीड़िता थाने पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।