{"_id":"5f5fcd3e8ebc3e568630a58e","slug":"the-woman-was-alone-in-the-house-the-drunkard-entered-the-house-and-committed-indecency-then-the-commotion-meerut-news-mrt501360115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला थी अकेली, शराबी ने घर में घुसकर की अभद्रता, फिर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में महिला थी अकेली, शराबी ने घर में घुसकर की अभद्रता, फिर हुआ हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। एमईएस के एक कर्मचारी पर घर में घुसकर महिला ने अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी तो कर्मचारी ने शराब के नशे में अभद्रता की और उसे परेशान किया। विरोध करने पर गाली गलौज की। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चला गया। मामले में एमईएस के अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। वहीं, लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस के अनुसार, मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित तोपखाना बाजार का है। एमईएस के एक कर्मचारी की पत्नी सोमवार को घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि एमईएस का ही एक अन्य कर्मचारी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और अभद्रता की। विरोध करने पर गाली गलौज की और धमकी देते हुए हंगामा किया। जिसके बाद आरोपी कर्मचारी ने मकान खाली करवाने के लिए भी धमकाया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी और साथ ही लालकुर्ती पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ लालकुर्ती रविंद्र पलावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।