फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman made serious allegations against her husband and in-laws.

Meerut News: महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The woman made serious allegations against her husband and in-laws.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति समेत तीन आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 7 साल पूर्व उसकी मुलाकात भावनपुर क्षेत्र के विकेश से हुई थी। दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। दोनों के शादी के बाद एक बेटा हुआ। महिला का आरोप है की शादी के बाद से ही पति विकेश व ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे। विकेश घर पर दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता है। महिला शराब पीने का विरोध करती तो विकेश महिला के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि विकेश महिला को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने व अनैतिक कार्य का दबाव देता है। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी है। शनिवार को विकेश ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति विकेश, सास संतोष व देवर गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed