फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman inspector who showed arrogance was put on the line.

Meerut News: दबंगई दिखाने वाली महिला दरोगा को किया लाइन हारिज

Tue, 30 Dec 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The woman inspector who showed arrogance was put on the line.
सदर बाजार थाना क्षेत्र के बाॅम्बे बाजार में कार सवार दंपती से अभद्रता करने वाली महिला दरोगा रतना राठी को एसएसपी अलीगढ़ ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की रिपोर्ट एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने अलीगढ़ एसएसपी को भेजकर महिला दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। बताया गया कि महिला दरोगा के इस व्यवहार से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आबूलेन के बाॅम्बे बाजार में महिला दरोगा रतना राठी अपनी कार से आई थी। रतना ने यहां आगे खड़ी एक कार को हटाने के लिए कहा। कार में दंपती सवार थे। कार चला रहे युवक को महिला दरोगा ने हड़काना शुरु कर दिया। कार में बैठी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो महिला दरोगा ने देख लेने की बात कही। साथ ही अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया। सीओ कैंट ने रात में ही मौके पर जाकर जानकारी ली। पता चला कि महिला दरोगा रतना राठी अलीगढ़ के थाना महुआ में तैनात है जो मुजफ्फरनगर किसी काम से गई थी वहां से लौटते हुए वह मेरठ के बाॅम्बे बाजार में आई थी। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। एसएसपी अलीगढ़ को इस संबंध में रिपोर्ट भेज कर विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed