फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the woman dead in road accident

कैंटर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the woman dead in road accident
बिनौली-सरधना मार्ग पर हर्रा में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : SARDANA
कैंटर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर हर्रा के निकट रविवार को कैंटर व स्विफ्ट कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायल हुई कार सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी सरोज बाला पत्नी राजपाल और उसका दामाद देवेंद्र स्विफ्ट कार से सरधना से बड़ौत की ओर जा रहे थे। हर्रा इंटर कॉलेज के पास सामने से तेज गति में आए कैंटर से कार की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार कैंटर में फंस गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे निकालने का प्रयास भी किया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार सरोज बाला और दामाद देवेंद्र को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से कार को कैंटर में से निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहन सड़क से हटाए गए। जिसके बाद यातायात चालू हो सका। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना में कैंटर चालक को भी चोट लगी है पर वह फरार है। घायल देवेंद्र के भाई सतपाल द्वारा सरूरपुर थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed