{"_id":"654bda7d889a2e7800014ec7","slug":"the-vine-of-pea-plant-will-grow-in-the-sweetness-of-sugarcane-na-news-c-27-1-smrt1008-14037-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ने की मिठास में चढ़ेगी मटर के पौधे की बेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ने की मिठास में चढ़ेगी मटर के पौधे की बेल
विज्ञापन
- सहफसली खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास
बिजनौर। गन्ना बाहुल्य बिजनौर जनपद में गन्ने के साथ मटर, मैथी, पालक आदि सब्जियाें की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। सहफसली खेती करने से किसानों की आय बढ़ेगी। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से उचित मूल्य पर किसानों को सब्जियों के उन्नत बीज उपलब्ध कराएं जा रहे हैं।
प्याज के दाम बढ़ने से वह आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही है। विभाग का उद्देश्य सभी जिलों में सब्जियों का उत्पादन को बढ़ावा देना है, ताकि जिले में सब्जियों की आवक सही रहे, तो मूल्य भी स्थिर रहेगा। जनपद में कड़ी मात्रा में किसान ट्रेंच विधि से खेती करने लगे हैं। उद्यान व गन्ना विभाग किसानों को गन्ने के साथ सहफसली फसल करने को प्रेरित कर रहे हैं। इसे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
- ये बीज मिल रहा
उद्यान विभाग के अनुसार इस बार किसानों मटर काशी अगेती आधारित बीज, मटर काशी उदय, मेथी आजाद टीएल बीज, मेथी आजाद पीईवी, पालक ऑलग्रीन टीएल आदि का बीज मूल्य पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- गंगा समेत अन्य नदियों के किनारे हो रही सब्जियों की खेती
उद्यान विभाग के अनुसार जनपद में गंगा किनारे के गांवों, गंज क्षेत्र, नजीबाबाद में मालन के क्षेत्र आदि जगह करीब 80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जियों का उत्पादन होता है। इसके अलावा भी कुछ किसान खेती कर रहे हैं। यहां की उत्पादित सब्जियां लोकल बाजार के साथ उत्तराखंड, एनसीआर में चली जाती है।
- जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सब्जियों की बुवाई करने वाले किसानों को उचित मूल्यों पर उन्नत प्रजाति के बीज उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इच्छुक किसान कार्यालय से बीज क्रय कर सकते हैं।