फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम

Sat, 09 Jan 2021 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
The villagers has thirteenth of buffalo and prayed for peace of soul in a village of Meerut
भैंस की फोटो के आगे श्रद्धांजलि देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक किसान ने ऐसा काम किया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। किसान ने भैंस की मौत होने पर तेरहवीं मनाई। इस मौके पर गांव व आसपास के गांव वालों के लिए दावत का कार्यक्रम भी रखा गया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगली स्लाइडों मे ंदेखिए तस्वीरें-

The villagers has thirteenth of buffalo and prayed for peace of soul in a village of Meerut
भैंस की तेरहवीं मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला

बहसूमा क्षेत्र के गांव मौहम्मपुर शकिस्त निवासी किसान ने भैंस की मौत होने पर तेरहवीं मनाई। इस दौरान भैंस की फोटो रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बहसूमा के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त निवासी किसान सुभाष ने बताया कि उनकी 32 साल की भैंस की बीमारी के चलते मौत हो गई। गुरुवार को उसकी तेरहवीं मनाई गई।

The villagers has thirteenth of buffalo and prayed for peace of soul in a village of Meerut
बेटे के साथ किसान सुभाष - फोटो : अमर उजाला

सुभाष ने आसपास के गांव वालों को आमंत्रित कर दावत भी दी। बाद में भैंस को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सतप्रकाश, नरेंद्र, नेपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, अरविंद खगवाल, मस्तराम, सतपाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The villagers has thirteenth of buffalo and prayed for peace of soul in a village of Meerut
भैंस की फोटो के आगे श्रद्धांजलि देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

किसान सुभाष ने ढोल नगाड़ों के साथ भैंस का अंतिम संस्कार किया गया था। 13 दिन बीत जाने के चलते किसान सुभाष ने उसकी धूमधाम से तेहरवीं मनाई। वहीं भैंस के चित्र पर पुष्प डालकर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
The villagers has thirteenth of buffalo and prayed for peace of soul in a village of Meerut
भैंस की तेरहवीं मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला

किसान सुभाष का कहना है कि वह भैंस को परिवार की तरह मानता था। उसकी भैंस उसके यहां 27 बार बच्चे दे चुकी थी। वहीं मौत के बाद तेरहवीं में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed