{"_id":"610d99ae8ebc3ebcaa1c045a","slug":"the-video-of-the-girl-who-was-to-be-married-went-viral-mawana-news-mrt550784854","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस युवती से होनी थी शादी उसका वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस युवती से होनी थी शादी उसका वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

मवाना। होने वाले पति ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवती की अश्लील वीडियो और फोटो बना ली और रिश्तेदारों को वायरल कर दिए। अब युवती के परिवार से दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। नहीं देने पर शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता गांव मुल्हैड़ा थाना सरधना निवासी युवक से वर्ष 2019 में तय किया था। जहां रिश्ता तय किया है वहां पहले से ही बड़ी बेटी का विवाह हुआ है। रिश्ता तय करने के कुछ दिन बाद ही लॉकडाउन लग गया।
लड़के वालों ने शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण शादी करने में असमर्थ रहे। इसी बीच बेटी के होने वाले पति ने बेटी से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। होने वाले पति ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोप है कि होने वाले पति ने अश्लील फोटो और वीडियो सभी रिश्तेदारों और मिलने वालों के व्हाट्स एप पर डाल दिए। आरोपी कह रहा है कि यदि दो लाख रुपये अभी नहीं दिए तो वह शादी नहीं करेगा तथा सारे गंदे फोटो व वीडियो फेसबुक और समाज को डाल देगा। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।