फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim's body, jam and subversion hanged from the tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जाम और तोड़फोड़

Sat, 27 Jul 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The victim's body, jam and subversion hanged from the tree
नहटौर-कोतवाली रोड पर जाम के दौरान पुलिस के सामने नारेबाजी करते कांवड़िये। - फोटो : BIJNOR
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जाम और तोड़फोड़
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। कोतवाली मार्ग पर स्थित आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। पुलिस आनन फानन में शव तो उतारकर ले गई। इससे मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। शव से करीब पचास मीटर दूर एक बैग और कांवड़ भी रखी थी। कांवड़ियों ने शव किसी कांवड़िया का होने और हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताते हुए नहटौर-कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यहां जाम खुलवाया तो कांवड़ियों ने कुछ आगे हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस से कांवड़ियों की नोकझोंक और हाथापाई भी हुई और गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस सेवा केंद्र पर तोड़फोड़ कर दी। कांवड़िया शव वापस लाकर शनाख्त कराने पर जोर दे रहे थे। आईजी बरेली रमित शर्मा मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों की पूरी सुरक्षा करने का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे से लगे जाम को खुलवाया।
नहटौर कोतवाली मार्ग पर एक आम के बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटका था। शुक्रवार शाम करीब पांच किसी ग्रामीण ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे, जिसके चलते हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है। शव अंगोछा से लटका होने के कारण कांवड़िये मौके पर जमा होने शुरू हुए तो पुलिस ने आनन-फानन में शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर जमा सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से कई बार झड़प भी हुई। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराने और आरोपी को सजा देने के आश्वासन पर कांवड़ियों ने जाम को खोल दिया, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ कांवड़ियों ने दोबारा से हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। कांवड़िया शनाख्त के लिए शव को मौके पर मंगवाने की मांग कर रहे थे। कांवड़ियों ने शव मंगवाने के लिए दो जगह जाम लगा दिया। किसी भी वाहन को सड़कों से गुजरने नहीं दिया। कांवड़ियों की भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। करीब ढाई-तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि शव किसी कांवड़िया का नहीं है। शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन पर जाम खोला
नहटौर। कांवड़ियों के हंगामे की सूचना पर एसपी संजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों को आश्वासन दिया कि शव को जिला अस्पताल में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल कराकर उसकी शनाख्त कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। एसपी के आश्वासन पर कांवड़ियों ने आठ बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को कांवड़िया मानने को तैयार नहीं पुलिस
बाग में मिले शव से कांवड़ियों में बहुत गुस्सा रहा। पुलिस कांवड़ियों से दावा करती रही जिस शख्स का शव मिला है वह कांवड़िया नहीं है, लेकिन कांवड़िये इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। वे शव के पास मिली कांवड़ को मृतक की ही बता रहे हैं। कांवड़ियों ने पुलिस से मिले फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को एक बाग से एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ। कांवड़ियों ने इसे भी कांवड़िया ही बताते हुए उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को जल्दी सीज कर जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन कांवड़िये मृतक को कांवड़िया ही बताने पर अड़े थे। शव से कुछ दूरी पर पुलिस को एक कांवड़ व एक बैग बरामद हुआ। पुलिस का मानना था कि कांवड़ व बैग हंगामा कर रहे किसी कांवड़िये का होगा, लेकिन जब काफी देर बाद तक कोई कांवड़िया उस कांवड़ को लेने नहीं आया तो भीड़ भड़कने लगी। कांवड़ियों ने कांवड़ को मृतक की बताते हुए खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि अगर कांवड़ किसी और की होती तो वह कांवड़ लेने के लिए जरूर आता। कोई भी कांवड़िया अपनी कांवड़ को ऐसे ही नहीं छोड़ता है, लेकिन पुलिस साबित करना चाहती है कि मृतक कांवड़िया नहीं है। कांवड़ियों का यह भी कहना था कि मृतक के घुटने जमीन पर अड़े थे। ऐसे में किसी की मौत दम घुटने से नहीं हो सकती है। उनका कहना था कि कांवड़िये को मारकर पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने हत्याकांड से जान से बचाने के लिए शव को जल्दी अस्पताल भिजवा दिया, अगर पुलिस शव को थोड़ी देर और मौके पर रखती तो शव की पहचान हो जाती। पुलिस की किसी भी बात को कांवड़िये सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed