{"_id":"680fe4a6b0a0d563860ae6c1","slug":"the-vice-chancellor-inspected-the-examination-centers-meerut-news-c-72-1-mrt1063-132591-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार से शुरू हुई परीक्षाओं के पहले दिन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
प्रतिकुलपति प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता और शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह के साथ कुलपति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज और मेरठ कॉलेज मेरठ सहित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा हॉल में स्वयं छात्रों से बातचीत की। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण और परीक्षा कक्षों की व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि नकल मुक्त और पारदर्शी परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पारदर्शी व्यवस्था से ही प्रतिभा का सही मूल्यांकन संभव है। परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिलीं।