फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the vdo anounce that they will do strike

ग्राम विकास अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार की घोषणा

Wed, 27 Nov 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
the vdo anounce that they will do strike
रोहटा। ग्रेड पे और शैक्षिक योग्यता स्नातक को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने तीन दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। इसे लेकर बुधवार से शुक्रवार तक ग्राम विकास अधिकारी कार्य से विरत रहेंगे। प्रदेशव्यापी इस आंदोलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी एकत्र हुए और उन्होंने एडीओ पंचायत को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रेड पे 2800 संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने के साथ पदोन्नति पाने के लिए ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसे लेकर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी इकट्ठा हुए। उन्होंने ग्राम एडीओ पंचायत विवेक आनंद को ज्ञापन देते हुए तीन दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने की तैयारी की जाएगी। जिला मुख्यालय पर आगामी दो दिसंबर को ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय धरना 30 दिसंबर 2019 को भी आहूत किया जाए जो लखनऊ में होगा। इसके अलावा क्रमिक अनशन दो जनवरी तथा पूर्ण कार्य बहिष्कार 20 जनवरी 2020 से प्रारंभ करने की जानकारी पंचायत को दी। एडीओ पंचायत विवेक आनंद को ज्ञापन दिया। जितेंद्र सिंह, प्रमोद राणा, नरेश तोमर, मनीष कुमार, मनोज शर्मा, अतुल कुमार, अंकुर सैनी, सोनू कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed