{"_id":"685b06eddb9bf9e2f201198d","slug":"the-unemployed-will-be-able-to-open-seed-fertilizer-and-pesticide-sales-centers-meerut-news-c-14-1-mrt1005-898546-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज, खाद और कीटनाशक बिक्री केन्द्र खोल सकेंगे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज, खाद और कीटनाशक बिक्री केन्द्र खोल सकेंगे बेरोजगार
विज्ञापन
मेरठ। कृषि स्नातकों को स्वरोजगार युवक-युवतियां अब बीज, खाद और कीटनाशक बिक्री केंद्र खोल सकेंगे। इसके लिए सरकार उन्हें ऋण उपलब्ध कराएगी साथ ही सहायता राशि भी दी जाएगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने वाले अभर्थियों को 20 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को गुणवत्ता युक्त कृषि निवेश के साथ कृषि प्रसार की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन एग्री जंक्शन योजना संचालित की है। प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग किसान हित में किया जाएगा। कृषि केंद्र एवं वन स्टाप शॉप की स्थापना के लिए बेरोजगार कृषि स्नातक जिनकी उम्र 40 वर्ष है। उनको रोजगार का अवसर किया जाएगा। एससी एसटी वर्ग की महिलाओं को उम्र में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। जिले में 11 केन्द्र खोले जाएंगे। परियोजना की कुल लागत 6 लाख है, जिसके लिए 5 लाख रुपये का ऋण मिलेगा। इच्छुक आवेदक कृषि विभाग की वेबसाइट http://agridarshan.up.gov.in अथवा https://agriculture.up.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।