{"_id":"5d8d229c8ebc3e01567f1596","slug":"the-transperent-mirror-found-in-the-labour-room-at-chc-sardana-news-mrt4454437197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के लेबर रूम में लगा मिला पारदर्शी शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के लेबर रूम में लगा मिला पारदर्शी शीशा
Fri, 27 Sep 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी रोहटा पर गुणवत्ता टीम सुविधाओं की जांच करने पहुंची।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गुणवत्ता अधिकारियों की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम को लेबर रूम में तमाम खामियां मिलीं। टीम ने बताया कि लेबर रूम में इमरजेंसी किट नहीं मिली और पारदर्शी शीशे लगे हुए मिले। अधिकारियों ने जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए। रोहटा सीएचसी में गुरूवार को जिला गुणवत्ता अधिकारी हापुड़ संदीप कौर ने टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नियम के अनुसार सीएचसी के ओटी, लेबर रूम, इमरजेंसी, पैथोलॉजी आदि तमाम सुविधाओं की जांच की। जांच में टीम को सीएचसी में कई कमियां मिलीं। टीम ने प्रभारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए उसमें सुधार लाने के लिए सुझाव दिए। जिला गुणवत्ता अधिकारी संदीप कौर को लेबर रूम (प्रसव कक्ष) में पारदर्शी शीशा लगा हुआ मिला। इसके अलावा रूम में इमरजेंसी किट मौजूद नहीं मिली।
विज्ञापन
लेबर रूम में महिला को टॉयलेट के लिए दूसरे कक्ष में पैदल जाना पड़ता है। यह देख टीम ने गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गुणवत्ता व नियम के अनुसार खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी से भी इस बाबत नाराजगी जाहिर की। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार को गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कहते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। बताया कि 30 सितंबर तक जिलके सभी सीएचसी की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।