आर्थिक राहत पैकेज की मांग, व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस, दी ये चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए आर्थिक राहत पैकेज दिए जाने की मांग की। व्यापारियों ने शिवचौक, हनुमान रोड पर जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने सुभाष चौक और शिव मूर्ति पर सैंकड़ों व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। उन्होंने जुलूस निकालकर शहर के बड़ा बाजार, अयोध्या चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट हनुमान मोड़ पर भी इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि पिछले छह महीनों में 90 प्रतिशत व्यापार ठप हो गया है। व्यापार मंडल द्वारा चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं।
आर्थिक राहत पैकेज के तहत व्यापारियों ने मांग रखी कि तीन माह का बिजली बिल माफ, तीन माह के बैंक के ब्याज माफ किए जाने और गत तीन माह की ईएमआई की जिम्मेदारी सरकार ले। कामर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर किया जाए। 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यापारी के लिए पेंशन योजना तत्काल प्रभाव से लागू की जाए और व्यापारियों के स्टाक के बीमे की जिम्मेदारी सरकार की हो। चेतावनी दी कि यदि सरकार दिसंबर के अंत तक व्यापारियों की मांगों को जायज मानते हुए उनके मानने की घोषणा नहीं करती है तो अगले माह जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पिता आंदोलन में डटे, तो बेटियों ने बदला खेतों का नजारा, फावड़ा थामे कर रहीं देखभाल
प्रदर्शन के दौरान मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रदेश प्रभारी व्यापारी सेना पंकज वालिया, नीरज संगल, कंवरवीर कांबोज, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, सुखपाल धीमान, राजकुमार मित्तल, शिवांक गर्ग, संजय गर्ग, प्रिंस जैन, ओमवीर सिंह, कमल कांत आदि रहे। जिला मुख्यालय के अलावा बनत, थानाभवन, कैराना, ऊन, चौसाना, झिंझाना, जलालाबाद आदि सभी कस्बों में इकट्ठे होकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
कोरोना महामारी के कारण व्यापार हुआ प्रभावित
कस्बे के महावीर चौक पर व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते व्यापार बंद रहने के कारण सभी व्यापारी बहुत बुरी तरह प्रभावित है। मंडल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि सरकार व्यापारियों की मांगें नहीं मानती है, तो अगले महीने दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर नीरज जैन, राजेंद्र शर्मा, नरेश गोयल, निसार अहमद, महबूब मलिक, नरोत्तम गर्ग, टेकचंद, प्रदीप सिंघल आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/