{"_id":"67ee8fc356f03fb7c20a5a02","slug":"the-track-of-the-canal-broke-water-filled-in-the-fields-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108321-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रजबहे की पटरी टूटी, खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रजबहे की पटरी टूटी, खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार के पास रजबहे की पटरी टूटने से कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे नौ किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कॉल कर सूचना दी, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचना गवारा नहीं किया।
गांव खेड़ी मनिहार के पास रजबहे की पटरी बुधवार की रात किसी समय टूट गई। इसकी जानकारी किसानों को सुबह के समय हुई। रजबहे की पटरी टूटने से किसान अंकित, अश्वनी, रजनीश, भंवर सिंह, रिसालो, चरण सिंह, सुरेंद्र, नवीन और चंद्रभान के खेत में रजबहे का पानी भर गया। इससे इनके खेतों में खडी गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि पानी भरने से पांच से छह लाख का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में सिंचाई विभाग को कॉल कर सूचना दी गई, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचकर किसानों की सुध नहीं ली।