{"_id":"6148ea308ebc3e144415781e","slug":"the-toy-stuck-in-the-neck-of-the-child-the-ruckus-of-the-family-meerut-news-mrt557140376","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के गले में फंसा खिलौना, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के गले में फंसा खिलौना, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। तीन माह के बच्चे के गले में खिलौना फंस गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने गले में फंसा खिलौना निकाला और मासूम के जीवन को बचाया।
लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के ईएनटी विभाग में सोमवार दोपहर खरखौदा के कुछ लोग तीन माह के बच्चे को लेकर पहुंचे। उन्होंने स्टाफ को बताया कि बच्चे के गले में कुछ अटक गया है, जिस कारण वह बेहद परेशान हैं। स्टाफ अभी उनसे बात कर ही रहा था कि कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। मेडिकल थाने की पुलिस भी आ गई। डॉ. कपिल के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बीच बच्चे के गले में फंसे खिलौने को निकाल लिया गया। डा. कपिल ने बताया कि बच्चे ने खेलते समय एक खिलौने का एक हिस्सा निगल लिया था। उसे सकुशल निकाल लिया गया।