फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The timing of Meerut Cantonment Passenger train is not improving, passengers are upset

मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन का नहीं सुधर रहा है समय, यात्री परेशान

Thu, 07 Aug 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
The timing of Meerut Cantonment Passenger train is not improving, passengers are upset
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54411 के समय में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके कारण दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है। मेरठ शटल सुबह भी देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है।
विज्ञापन

मेरठ शटल और छावनी पैसेंजर ट्रेन दैनिक यात्रियों की एक मात्र ट्रेन है। जो काफी समय से अपने निर्धारित समय पर न तो ट्रेन आ रही है और न ही जा रही है। ट्रेन समय पर नहीं चलने के कारण यात्रियों को रैपिड का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। मेरठ कंकरखेड़ा के रेल यात्री पवन कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से सामान खरीदने जाते हैं। यह ट्रेन कभी न तो सुबह के समय दिल्ली जाते समय समय पर नई दिल्ली पहुंचती है और न ही वापसी में मेरठ समय पर पहुंचती है। जिसके कारण दैनिक यात्री परेशान हैं। इनका कहना है कि दैनिक यात्रियों का प्रतिनिधि मंडल अनेक बार रेलवे डीआरएम से मिल चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। इनका कहना है कि रेलवे अधिकारियों की कार्य प्रणाली से जाहिर होता है कि भारतीय रेलवे के अधिकारी रैपिड रेल को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ छावनी पैसेंजर एक घंटा देरी से मेरठ पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed