फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The theft of solar panels from the college remains unsolved, angering villagers.

Meerut News: कॉलेज में हुई सोलर प्लेट चोरी का खुलासा नहीं, ग्रामीणों में रोष

Thu, 04 Jun 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
The theft of solar panels from the college remains unsolved, angering villagers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कपसाड़ स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज में हुई सोलर प्लेट चोरी की घटना का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों और कॉलेज प्रशासन में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधक के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सरधना थाने पहुंचा और पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
जनता आदर्श इंटर कॉलेज में सांसद निधि से सोलर सिस्टम स्थापित कराया गया था, जिससे विद्यालय की विद्युत व्यवस्था संचालित होती है। 26 मई की रात चोर कॉलेज परिसर में घुसकर सोलर प्लेटें चोरी कर ले गए थे। अगले दिन विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को बिजली आपूर्ति बाधित मिली, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक शिवकुमार सोम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप है कि घटना को एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक न तो चोरी का खुलासा कर सकी है और न ही आरोपियों तक पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed