{"_id":"6849cf94305d5eaddb0b18b4","slug":"the-temperature-of-the-district-is-378-degrees-and-it-feels-like-44-degrees-meerut-news-c-27-1-smrt1008-152035-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का तापमान 37.8 डिग्री और महसूस हो रहा 44 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का तापमान 37.8 डिग्री और महसूस हो रहा 44 डिग्री
Thu, 12 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सुबह सवेरे से ही तेज धूप लोगों को बेचैन करने लगती है। भीषण गर्मी और उमस के कारण जिले का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन लोगों को गर्मी 44 डिग्री सेल्सियस महसूस हो रही है। तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं।
नौ तपे बीतने के उपरांत जिले में हो रही गर्मी लोगों को तपा रही है। तीन चार दिनों से तेज धूप और गर्म हवा से बड़े, बुजुर्ग, बच्चों का बुराहाल है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर भीड़ कम दिखाई देने लगती है। शाम के समय बाजार में ग्राहकों की चहल पहल दिखाई देती है।
गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। वेधशाला के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो तीन दिन गर्मी का असर रहेगा। जिले के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। गर्म हवा चलने की संभावना है। चिकित्सकों की राय गर्मी से बचाव को सावधानी बरते।
विज्ञापन
भीषण गर्मी, उमस से बचने के लिए मेडिकल के चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे, बड़े भीषण गर्मी से बचाव रखे। गर्मी से दस्त व उल्टी के शिकार हो सकते हैं। नगीना अनुसंधान केंद्र के अनुसार बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।