फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The temperature increased by 12 degrees as the sun came out, clouds again covered the sky in the evening.

Meerut News: धूप निकलते ही तापमान में 12 डिग्री की वृद्धि, शाम को फिर छाए बादल

Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased by 12 degrees as the sun came out, clouds again covered the sky in the evening.
सहारनपुर में बरसात के बाद ​खिली धूंप में जं​पिंग झूले का आनंद लेत बच्चे
- शनिवार को न्यूनतम 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। दोपहर तक धूप के बाद फिर से बादल निकल आए।
जनपद में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की शाम तक बूंदाबांदी हुई थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में पांच और अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट रही थी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का अनुमान था कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। शनिवार को सुबह से ही धूप रही। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, वह बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

------
मार्च में कभी नहीं हुई इतनी ठंड
दो दिन की बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण 20 मार्च को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। नतीजा, 20 मार्च की रात लोगों को पंखें बंद रखने पड़े। साथ ही सर्दी से बचाव के लिए कंबल ओढ़कर सोना पड़ा। दिन में भी लोग स्वेटर और हल्की जैकेट पहने थे। मौसम विभाग के अनुसार बीते कई वर्ष में अधिकतम तापमान इतना कम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते सात दिन का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
21 मार्च----13------25
20 मार्च----10------13
19 मार्च----15------23
18 मार्च----14------29
17 मार्च----13------30
16 मार्च----12------28
15 मार्च----15------28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed