फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Tehsildar and the police station in-charge will monitor the temple, the office will be sealed.

Meerut News: मंदिर की निगरानी तहसीलदार और थाना प्रभारी करेंगे, कार्यालय सील

Sat, 30 May 2026 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar and the police station in-charge will monitor the temple, the office will be sealed.
मेरठ। सदर बाजार थाने के पीछे स्थित बिल्वेशरनाथ मंदिर अब प्रशासनिक निगरानी में रहेगा। मंदिर से जुड़े विवादों के कारण यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम सदर दीपक माथुर के निर्देश पर मंदिर परिसर में बना कार्यालय सील कर दिया गया है। मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। तहसीलदार सदर और थाना प्रभारी सदर बाजार संयुक्त रूप से मंदिर की निगरानी करेंगे। एक पक्ष ने आरोप लगाया था कि मंदिर में कार्यालय बनाकर व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं। इन आरोपों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्यालय को सील किया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आवाजाही जारी रहेगी। मंदिर में एक पुजारी नियुक्त किया गया है। वह वहां बनी गोशाला की देखरेख भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed