{"_id":"6752134a76ffc7ec4e0e2a44","slug":"the-team-removed-the-encroachment-and-as-soon-as-they-left-they-occupied-it-again-meerut-news-c-14-1-mrt1004-725361-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीम देख हटाया अतिक्रमण जाते ही फिर किया कब्जाा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीम देख हटाया अतिक्रमण जाते ही फिर किया कब्जाा
विज्ञापन
मेरठ। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की फटकार के बाद बृहस्पतिवार को हापुड़ रोड स्थित भगत सिंह मार्केट में नगर निगम ने खानापूर्ति वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, जिस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। भगतसिंह मार्केट के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम टीम दुकानों के सामने से सामान हटाकर आगे बढ़ती गई और पीछे-पीछे व्यापारी फिर से सामान दुकान के बाहर रखते रहे।
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम, लेखपाल कुंवरपाल, रुदरेश, प्रवर्तन दल से सेवानिवृत कर्नल संजीव सिंह तोमर, जितेंद्र मलिक, सतपाल सिंह, धीरज सहित लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाने की पुलिस फोर्स भगतसिंह मार्केट में पहुंची। पुलिस फोर्स को लेकर निगम की टीम ने मार्केट में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। दुकान के बाहर लगा सामान व्यापारियों ने खुद हटाना शुरू कर दिया, लेकिन दुकान के गेट पर बाहर लगे टीन शेड हटाने का विरोध किया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि भगत सिंह मार्केट के व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों को समझाया और अभियान चलवाने में समर्थन भी किया। जिसके बाद नगर निगम की टीम मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान में महज खानापूर्ति करने लगी। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल का कहना कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखेंगे। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।
nप्रभारी मंत्री के निर्देश पर जारी रहा अभियान : बुधवार को प्रभारी मंत्री ने महानगर में जाम की समस्या को देखते हुए पांच जगह हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर, बुढ़ानागेट, एनएच-58 और कंकरखेड़ा पर अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए थे। अभियान में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भी सहयोग करने की बात कही थी। जिस पर एसएसपी ने 25 पुलिसकर्मी नगर निगम की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने में साथ रखने की बात रखी। डीएम ने मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दे दिए थे। इसको देखते हुए नगर निगम ने पहले दिन भगतसिंह मार्केट में अभियान चलाया।ा