फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team arrived on the complaint of illegal construction on the land of the municipality and stopped the work

पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंची टीम ने कार्य रोका

Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The team arrived on the complaint of illegal construction on the land of the municipality and stopped the work
सरधना। बिनौली रोड पर मंडी गेट के सामने पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत मिली। पालिका व तहसील टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राजस्व रिकार्ड के अनुसार भूमि की पैमाइश की। पालिका लिपिक ने निर्माण कर रहे लोगों को बिना अपने कागज दिखाए निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पालिका के नजूल लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि मंडी गेट के सामने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। दीवार खड़ी कर अंदर कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने तालाब की भूमि बताते हुए तहसील प्रशासन से शिकायत की है। तहसीलदार रवि प्रजापति ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को लेखपाल सुनील कुमार, सहायक डॉ. नफीस, पालिका से नजूल लिपिक मनोज कुमार व उनके सहायक रवि कुमार जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें मौके पर निर्माण कार्य होते हुए मिला। टीम ने अभिलेखों के अनुसार पैमाइश की। पैमाइश के बाद टीम ने माना कि तालाब की भूमि पर निर्माण हो रहा है। टीम ने निर्माण करा रहे व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया।
विज्ञापन

लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि निर्माण करा रहे व्यक्ति ने बताया कि उसके पास भूमि के अभिलेख हैं। इस पर उसे पालिका में आकर अभिलेख दिखाने के लिए कहा गया है। जब तक वह अभिलेख नहीं दिखा देता तब तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। बिना अभिलेख दिखाए निर्माण करने पर उसे कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed