फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The teacher beat up the student for not reciting the lesson in the madrasa

मदरसे में पाठ नहीं सुनाने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा

Sun, 10 Aug 2025 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
The teacher beat up the student for not reciting the lesson in the madrasa
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर में मदरसे में शिक्षक ने पाठ याद नहीं होने पर 12 वर्षीय छात्र की पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसका विरोध किया तो मदरसे में मौजूद अन्य लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर निवासी इकराम ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा समद गांव में ही स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम उसके बेटे को सबक याद नहीं होने पर आरोपी शिक्षक ने जमकर पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से बच्चा बेहोश होकर मदरसे में गिर गया। इसके बाद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी उसे दी। आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ विरोध करने पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed