फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The talent of young players will be assessed today at the district cricket trials.

Meerut News: जिला क्रिकेट ट्रायल में आज परखी जाएगी युवाओं की प्रतिभा

Thu, 25 Jun 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The talent of young players will be assessed today at the district cricket trials.
- अंडर-23 और सीनियर वर्ग में करन पब्लिक स्कूल में होंगे ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से उभरते हुए क्रिकेटरों को अंडर-23 और सीनियर वर्ग में अपनी काबलियत दिखाने का मौका दिया जाएगा। जिला संघ की ओर से शुक्रवार को करन पब्लिक स्कूल के मैदान में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। वे वह आगे कैंप में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा शनिवार को अंडर 14 के ट्रायल का आयोजन भामाशाह क्रिकेट मैदान में होगा। दोनों ट्रायल में काफी संख्या में क्रिकेटरों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
मेरठ से कई नामी क्रिकेटर निकले हैं और उन्होंने यूपी के साथ-साथ भारतीय टीम में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, कर्ण शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में शामिल होकर यहां के क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। अब भी यहां काफी संख्या में क्रिकेटर निकल रहे हैं। वर्तमान में यूपी में ही अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर टीम में ही 20 से अधिक खिलाड़ी अपनी जगह बनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब जिला क्रिकेट संघ की ओर से करन पब्लिक स्कूल में अंडर-23 और सीनियर के ट्रायल सुबह सात बजे से होंगे। इसमें तेज गेंदबाज, बल्लेबाज, कीपर, ऑलराउंडर, स्पिनर सभी क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। अब देखना यह है कि जिला क्रिकेट संघ की ओर से कितने खिलाड़ियों का चयन आगे के लिए किया जाता है। इसी प्रकार कल अंडर 14 के ट्रायल भामाशाह क्रिकेट मैदान पर किए जाएंगे। इसमें भी काफी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed