{"_id":"6a68ccd6b9d55aa96906baca","slug":"the-system-was-shut-down-as-soon-as-the-matter-came-to-light-meerut-news-c-72-1-mct1014-156936-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ड्यूटी के दौरान कर्मचारी चार्ज कर रहा था अपना ई-ऑटो, मामला सामने आते ही बंद कराई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ड्यूटी के दौरान कर्मचारी चार्ज कर रहा था अपना ई-ऑटो, मामला सामने आते ही बंद कराई व्यवस्था
विज्ञापन
- एससीआरआईईटी प्रशासन की सफाई: बाहरी ई-ऑटो चार्ज करने की कोई व्यवस्था नहीं, कर्मचारी से मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एससीआरआईईटी परिसर में ई-ऑटो चार्ज किए जाने के मामले में संस्थान प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। प्रशासन ने कहा कि परिसर में चार्ज किया जा रहा ई-ऑटो किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं, बल्कि संस्थान में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का था। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिसर में निजी वाहन चार्ज करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है और संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एससीआरआईईटी प्रशासन के अनुसार संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन दौराला क्षेत्र से अपने ई-ऑटो से ड्यूटी पर आता है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए उसी ई-ऑटो का संचालन करता है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान परिसर की विद्युत सुविधा का उपयोग अपने वाहन को चार्ज करने के लिए कर रहा था।
संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह किसी बाहरी व्यक्ति के ई-ऑटो को शुल्क लेकर चार्ज करने की संस्थागत व्यवस्था नहीं थी। हालांकि, परिसर की विद्युत एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के निर्धारित नियमों को देखते हुए इस पर तत्काल रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित कर्मचारी से जवाब-तलब करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -