फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Sundarkand was recited on the occasion of Magh Purnima.

Meerut News: माघ पूर्णिमा के अवसर पर किया सुंदरकांड का पाठ

Sun, 01 Feb 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The Sundarkand was recited on the occasion of Magh Purnima.
मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर 70वें सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से पॉलीथिन के बहिष्कार के संकल्प कराए गए। संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य ने बताया कि पॉलीथिन त्याग में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ तोषा शर्मा और रोहित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद रस्तोगी दीप ने कहा कि इस मास में स्नान का विशेष महत्व है और भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं। संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर संत रविदास की जयंती भी मनाई जाती है। नेहा शर्मा, उर्वशी शर्मा और वीरेंद्र शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed