फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The suffering of the traders of Meerut has reached the Prime Minister: Sharda

मेरठ के व्यापारियों की पीड़ा प्रधानमंत्री तक पहुंची : शारदा

Mon, 23 Feb 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The suffering of the traders of Meerut has reached the Prime Minister: Sharda
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रविवार को मोहिउद्दीनपुर में हेलिपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्किट का व्यापार, इस समय स्वयं को अत्यंत असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। 22 दुकानदारों का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन आज तक प्रभावित व्यापारियों को किसी प्रकार की ठोस सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई जबकि उन्हें सहायता देने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

प्रभावित व्यापारियों के भविष्य, उनके व्यापार और परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वैकल्पिक दुकानें, कॉम्प्लेक्स में स्थान, आर्थिक सहायता एवं समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, शास्त्रीनगर सेक्टर-2 मार्किट, माधवनगर एवं जागृति विहार के लगभग 1478 व्यापारी वर्तमान में प्रशासनिक नोटिसों और दुकानों पर लगाए जा रहे निशानों से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ को हैंडलूम-पावरलूम की ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए टेक्सटाइल पार्क प्रदान किया जाए। ज्वेलरी निर्माण की बड़ी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी पार्क स्थापित किया जाए। बैंड-बाजे एवं कैंची उद्योग के लिए विशेष क्लस्टर विकसित किया जाए। मेरठ में हवाई अड्डा शीघ्र प्रारंभ किया जाए। मेरठ में एम्स में बनें। आउटर रिंग रोड का शीघ्र निर्माण हो। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए। मेरठ कैंटोनमेंट क्षेत्र को सिविल एरिया में विलय कर लंबित चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed