{"_id":"69ff31402260b894ce06e591","slug":"the-students-were-told-about-the-importance-of-yoga-pranayama-and-healthy-lifestyle-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112279-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया
Sat, 09 May 2026 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सरधना। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में भाग लेती छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार योग शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में छात्राओं को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सुनील राघव, केंद्र प्रमुख अनीता शर्मा और शिक्षिका अंजलि मित्तल ने छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, पदोत्तानासन, पश्चिमोत्तानासन, हास्यासन, नेत्र सुरक्षा संबंधी योग क्रियाएं और योग निद्रा का अभ्यास भी कराया गया। प्राणायाम सत्र में छात्राओं ने कपालभाति, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना मित्तल रस्तौगी और शिक्षिका सोभना का विशेष सहयोग रहा।